IPL में विराट को चियर करेंगी अनुष्का शर्मा, इस अंदाज में द‍िखीं

अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म ‘सुई-धागा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. खबर है कि फिल्म की शूटिंग से छुट्टी लेकर वो बेंगलुरू में अपने पति विराट कोहली को चियर करने पहुंची हैं. इस दौरान वे विराट की टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरू के एक मैच में उनकी हौसलाफजाई करती नजर आएंगी.

IPL में विराट को चियर करेंगी अनुष्का शर्मा, इस अंदाज में द‍िखीं
दोनों सेलेब्रिटी खास मौकों पर एक-दूसरे की प्रशंसा करना और एक दूसरे को मोटि‍वेट करना नहीं भूलते हैं. कई बार अनुष्का शर्मा मैच में विराट को चियर करने पहुंची हैं.
ये सिलसिला शादी के पहले से ही जारी है. कई बार तो इस सिलसिले में अनुष्का की आलोचना भी सहनी पड़ती है मगर इसके बावजूद भी वो मौका ढूंढ़ते ही अपने हसबैंड की हौसलाफजाई करने पहुंच जाती हैं.
हाल फिलहाल अनुष्का फिल्म सुई-धागा की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म में वो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग से छुट्टी लेकर वो शुक्रवार को आईपीएल के एक मुकाबले में विराट की टीम RCB का सपोर्ट करने पहुंचेंगी.
उन्हें एयरपोर्ट से बैंगलूर के लिए उड़ान भरते देखा गया. इस दौरान उन्होंने सितारों के के प्रिंट से लदा सफेद रंग का सलवार-कुर्ता पहनती हैं.
बता दें कि पिछले दिसंबर विराट और अनुष्का ने शादी रचाई थी और अपने करीबियों के लिए रिसेप्शन भी रखा था. पिछले साल दोनों की शादी बहुत सुर्खियों में रही थी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*