-सीएनजी पाइपलाइन के लीकेज होने से मानी जा रही घटना
- दो मजदूरों की हालात गंभीर बताई गई
भरत लाल गोयल
मथुरा। महोली रोड पर एक मकान मे ंचल रही नूडल्स फैक्ट्री तेज बिस्फोट के साथ उड गई। धमाका इतना तेज था कि पडौस के मकानों में भी दरार आ गई है। घटना में चार मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हे स्वर्णजयंती अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां दो की हालत चिंताजनक बताई गई है।
महोलीरोड पर एक मकान में नूडल्स और साॅास बनाने का कार्य चल रहा था। बीते दिन फैक्ट्री का हाल तेज धमाके के साथ उड गया। उसमें कार्य कर रहे रामगोपाल पुत्र सर्जन सिंह निवासी उस्फार,गुलाब व शहजाद निवासी बिहार, अंकित निवासी सादाबाद घायल हो गए। शहजाद और रामगोपाल को सिटी हाॅस्पीटल में दाखिल कराया गया है। दो अन्य को स्वर्णजयंती में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बिस्फोट का कारण नूडल्स सुखाने के लिए सीएनजी गैसपाइप लाइन में लीकेज को माना जा रहा है।
सीओ ने शेरगढ थाने के हथियारों का भौतिक सत्यापन और रखरखाव देखा
पीडीयू समाचार। सीओ छाता कालीचरन ने शेरगढ थाने का निरीक्षण किया। उन्होने थाने में कांस्टेबलों को दी जाने वाली राइफलों और रिवाल्वरों का भौतिक सत्यापन किया और उनका रखरखाव देखा। इस मौके पर उनको हथियारों का रखरखाव कुशल मिला। उन्होने बताया कि राइफल पिस्टल, मैगजीन आदि सभी सक्रिय अवस्था में हैं। एसओ प्रदीप की इस संबंध में काफी सक्रियता भी देखी गई।







