नवागत एडीजी एस. के. भगत पहुंचे गिरिराज जी की शरण,आराध्य के दर्शन कर की प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था व जनकल्याण की कामन

 

गोवर्धन। डीडीयू न्यूज़

आगरा पुलिस जोन पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत ने शनिवार को पदभार संभालने के बाद गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था व जनकल्याण की कामना की। पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटों के बाद ही एडीजी का गोवर्धन पहुंचना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बन गया। इसे उनके कार्यशैली का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनशीलता को भी महत्व दिया जा रहा है। दानघाटी मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एडीजी के आगमन की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। दानघाटी मंदिर पर उन्होंने गिरिराज प्रभु की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, इस दौरान अंशु कौशिक ने ने उन्हें गिरिराज जी के महत्त्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर एडीजी एस.के. भगत के साथ डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और एसएसपी श्लोक कुमार भी मौजूद रहे। पदभार संभालते ही धार्मिक स्थल का दौरा करना उनकी प्राथमिकताओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा की गिरिराज महाराज के दर्शन से मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता आई है। ब्रजभूमि की पवित्रता बनाए रखते हुए पूरे जोन में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। ब्रज क्षेत्र में कानून व्यवस्था और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*