फरह में नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी
विश्व संवाद की भारतीय परंपरा एवं पत्रकारिता के आद्य प्रवर्तक देवर्षि नारद की जयंती के उपलक्ष्य में फरह क्षेत्र में नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ देवर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के आयोजक राम पाठक एवं सह आयोजक विजय राघव ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, जो राष्ट्र एवं समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सकारात्मक एवं राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता और अधिक बढ़ गई है।
मुख्य अतिथि संतोष गर्ग ओल ने अपने संबोधन में कहा कि देवर्षि नारद भारतीय संस्कृति में संवाद, समन्वय एवं सत्य सूचना के प्रतीक माने जाते हैं। पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने का महान दायित्व भी है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ राजेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय पत्रकारिता की मूल आत्मा राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक चेतना में निहित है। उन्होंने देवर्षि नारद के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि संवाद का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना होना चाहिए। उन्होंने युवा पत्रकारों से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं अध्यक्षडॉ कमल कौशिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसकी लेखनी समाज को दिशा देने की क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में सत्य, संयम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन राम पाठक ने किया समारोह के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर समाजसेवी डॉ राजेंद्र सिंह कृष्णा ठाकुर नरेंद्र शर्मा ओल व अन्य लोग उपस्थित रहे






