ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का हुआ समापन
फरह।देवेन्द्र गोस्वामी

सूर्या फाउंडेशन आदर्श गाँव योजना के अन्तर्गत ब्रज क्षेत्र के श्री शिव कान्वेंट स्कूल पीगरी मे ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पिछले 10 दिनों से विद्यालय मे चल रहा था। इस दस दिवसीय शिविर मे बच्चों को कराटे, आर्ट & क्राफ्ट, कबाड़ से जुगाड़, चित्रकला, मिट्टी के खिलौने जैसी कई रचनात्मक गतविधियां कराई गयी। बौद्धिक सत्र के दौरान आदर्श घर, विद्यार्थी के गुण, सुरक्षा, भारत का नक्शा, स्वास्थ्य के बिंदु इत्यादि के बारे मे बताया गया। शिविर की शुरुआत अतिथियों के द्वारा सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन कर हुई। इस अवसर पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसने सभी का मनमोह लिया व सभी ने बच्चों एवं संस्था की भूरी – भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रम सिंह एडवोकेट ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान आपने जो सीखा वह हमेशा ध्यान मे रखना एवं साक्षर समाज से ही देश विकास करेगा और भविष्य सुनहरा होगा। विशिष्ट अतिथि शत्रुहन लाल कश्यप (जोन प्रमुख सूर्या फाउंडेशन) ने बच्चों की प्रसंशा करते हुए कहा कि

आज के बच्चे कल का भारत है और कहानी के माध्यम से एकता का संदेश दिया और उपस्थित ग्रामीण जन, माता, भगिनी को बच्चों के सकारात्मक कार्यों मे सहभागी होने का आवाहन किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. के. गर्ग (प्रबंधक श्री शिव कान्वेंट स्कूल) ने बच्चों के कार्यक्रम को सराहा। आदर्श मिश्रा (क्षेत्र प्रमुख- सूर्या फाउंडेशन) ने संस्था के प्रकल्पों एवं कार्यों के बारे मे बताया। ग्राम प्रधान थान सिंह नें सभी का आभार व्यक्त किया। अतिथियों मे सुन्दर सिंह, देवेंद्र सिंह, कृष्णा जी, देव अग्रवाल, कोमल सिंह, विराट जी, लव लवानिया, राजकुमार झा, पायल कुमारी, आरती कुमारी, मुकेश शर्मा, भगवतस्वरुप, योगेंद्र चौहान, निशांत अमोरिया, सौम्य सिंह, रूबी चौहान, रवीना सिंह, वेदप्रकाश, राखी तरकर व 100 शिविरार्थी सहित 400 से अधिक ग्रामीण जन व बच्चे उपस्थित रहे।






