बिना परमीशन शीशम काटना पड़ा भारी,खेत मालिक समेत पांच नामजद

पेड़ काटने पर पांच नामजद, वन विभाग ने लकडी कब्जे में ली

फरह। ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र में बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटाई पर वन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मलिकपुर गांव में खेत से कटे मिले दो हरे शीशम के पेड़ों की लकड़ी जब्त कर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि मलिकपुर निवासी सुखदेव सिंह के खेत में दो हरे शीशम के पेड़ काटे गए हैं और उनके लट्ठे मौके पर पड़े हुए हैं। सूचना पर वन दरोगा अनुराग पचहरा और वन रक्षक
विनोद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।टीम ने लकड़ी की नापत कर उसे कब्जे में ले लिया। जांच में सामने आया कि झुडावई निवासी प्रताप ने खेत मालिक के साथ मिलकर चार अन्य लोगों की मदद से पेड़ों का कटान कराया। आरोपियों के पास वन विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं थी।
वन विभाग के अनुसार टीटीजेड क्षेत्र में बिना अनुमति हरे पेड़ काटना सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। मामले में फरह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*