पराली जलने पर भरनाखुर्द लेखपाल निलंबित,गोवर्धन तहसील क्षेत्र में पहली बार हुई बड़ी कार्रवाई

गोवर्धन तहसील क्षेत्र में पहली बार हुई बड़ी कार्रवाई

गोवर्धन। तहसील गोवर्धन में आदेशों व निर्देशों का उल्लंघन करने एवं बरती जाने वाली घोर लापरवाही की दशा में एसडीएम ने भरनाखुर्द के लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने गोवर्धन तहसीलदार की आख्या पर के अनुसार उपरोक्त समस्त तथ्यों को देखते हुए अपने उच्चाधिकारियों के आदेशों व निर्देशों का उल्लंघन करने एवं बरती जाने वाली घोर लापरवाही की दशा में भरनाखुर्द के लेखपाल पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम भरनाखुर्द में सैटेलाइट के द्वारा पराली जलाए जाने की घटना प्रदर्शित हुई है। इससे ऐसा प्रतीत होता है, कि लेखपाल पवन कुमार द्वारा पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राम में व्यापक प्रचार प्रसार नहीं किया है और अपने स्तर से मुनादी आदि नहीं कराई गई है। जिसके फलस्वरूप उक्त घटनाएं परिलक्षित हुई है, जो पराली न जलाए जाने के अभियान में घोर लापरवाही का घोतक है। लेखपाल पवन कुमार द्वारा उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना भी की गई है। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*