वृंदावन में संत के साथ मारपीट कर मोबाइल लैपटॉप सहित लाखों की लूट,जान से मारने की मिल रहीं धमकियां,एसएसपी से लगाई गुहार

वृंदावन पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल,पीड़ित पर ही कर दिया मुकदमा दर्ज

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई- एसएसपी

मथुरा।डीके गोस्वामी


वृंदावन स्कॉन के एक साधु के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर फ्लैट में रखे मोबाइल और लैपटॉप और कीमती कागज सहित लाखों रुपए की लूट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसएसपी मथुरा से शिकायत पर मामला दर्ज करवाया है।पीड़ित साधु आत्मानंद दास ने शिकायत में बताया कि वह भजन कीर्तन कर अपना जीवन यापन करते है। उनको एक महिला कविता स्त्यानी के द्वारा लगातार धमकी व परेशान किया जा रहा है और वृंदावन पुलिस से मिल झूठे षड्यंत्र के तहत फसाने के लिए कोशिश जा रही है।पीड़ित ने कई बार वृंदावन थाना प्रभारी संजय पांडे से भी शिकायत की लेकिन थाना प्रभारी एक पक्षीय ही कार्रवाई कर रहे हैं।महिला एनआरआई है और बाहुबली है। वृंदावन पुलिस से मिल साधु पर झूठा मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है।जिसकी शिकायत पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय जाकर की।वहीं एसएसपी ने पीड़ित को भरोसा दिलाया है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

•सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों का कहर,वृंदावन पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज

आधा दर्जन अज्ञात बदमाश ने संत के कमरे में घुस मारपीट की जो लूट पाठ कर ली जो घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
गला दबा कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।बताया यह राशि मुझे भक्तों के द्वारा दी हुई दान पुण्य और भेट की राशि थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*