राजकीय हाई स्कूल भदाया गंगाधर मथुरा में शुक्रवार को प्रधानाचार्य भारती पांडे की अध्यक्षता में भव्य विज्ञान एवं गणित तथा करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया

फरह।मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश अग्रवाल संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा द्वारा माँ सरस्वती का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीरविंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विज्ञान गणित मेंले की नोडल प्रभारी अर्चना सिंह के निर्देशन में छात्र-छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित नवाचारी क्रियाशील मॉडल, चार्ट, पजल, गणित किट आदि का सुंदर प्रदर्शन किया। शासन द्वारा राजकीय विद्यालयों में
चलाए जा रहे करियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल आस्था गुप्ता द्वारा इंटरमीडिएट के पश्चात विभिन्न करियर विकल्पों का ज्ञान, करियर कार्ड, विभिन्न कॉलेजों की ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई जिससे बच्चे अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं। इस अवसर पर शासन द्वारा विद्यालय में नवनिर्मित मल्टी परपज हॉल का उद्घाटन डॉ मुकेश अग्रवाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा तथा श्री रविंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा द्वारा फीता काटकर किया गया। शुभ अवसर पर व प्रधानाचार्य भारती पांडे द्वारा श्रीफल भेंट कर तथा पटका पहना कर अतिथियों का भव्य हरित स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ मुकेश अग्रवाल द्वारा प्रधानाचार्य, छात्रों और विद्यालय स्टाफ को ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्रों के प्रोजेक्ट मॉडल की बहुत प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन में बेहतर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविंद्र सिंह द्वारा। ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की प्रशंसा की गई। मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने
कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं की ज्ञान वृद्धि तथा विषय वस्तु को बेहतर ढंग से समझने में इस प्रकार की गतिविधियां बहुत ही आवश्यक होती हैं। अन्य अतिथियों में

डॉ राखी गुप्ता प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल नंदपुरा आगरा, सुषमा अग्रवाल प्रधानाचार्य जीजीआईसी परखम, ललित कुमार गुप्ता प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल झुडावई, मंजू बाला प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल भैंसा, मंजू सिंह प्रधानाचार्य प्रेमसुख दास कॉलेज फरह आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई कार्यक्रम का संचालन रेनू तथा नीलम गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।





