मथुरा | महावन के चिंता हरण मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोर शोर से चल रही है. शिवरात्रि को देखते हुए मंदिर को सजाया जा रहा है. चिंताहरण महादेव मंदिर के महंत केशव देव महाराज ने बताया महाशिवरात्रि की तैयारियां मंदिर में जोर शोर से चल रही है. महाशिव रात्रि के दिन 4:00 से 5:00 तक मंदिर में किसी भी श्रद्धालु को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. चिंताहरण महादेव के मंदिर पर फूल बंगले के साथ-साथ श्रृंगार भी किया जाएगा और मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है मंदिर में आने वाले हर कावड़िए के लिए रुकने की व्यवस्था की गई है तथा प्रसाद की व्यवस्था की गई है|

फरह के गाँव माल मे भगवान मार्केण्डय मंदिर मे एक दर्ज़न गाँव की लगभग 3 हज़ार काँवर चडाई जाएंगी | बैंडबाजो के साथ महिला गायन भी होगा |






