राम को बताया आदर्श पुरुष, कृष्ण को दी अन्याय के विरुद्ध आवन करने वाले की संज्ञा
फरह।देवेन्द्र गोस्वामी

गुरुवार को गो ग्राम परखम में आयोजित श्री राम कथा मैं शामिल होने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महिला आरक्षण को लेकर विरोधी दलों पर हमला बोला। कहा नोएडा में हुए मजदूरों के आंदोलन में विदेशी फंडिंग के आरोपों की जांच की जा रही है, जल्द सच सामने आएगा।

दीनदयाल कामधेनु गौशाला में चल रहे विभिन्न प्रकल्पों को सामने रखते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह गौशाला विश्व में पहचान बनाएगी और रोजगार, स्वदेशी को बढ़ावा देगी।
राम कथा में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि का आशीर्वाद लेने के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। कहा कि राम ने आदर्श मनुष्य का जीवन जिया, जबकि श्री कृष्ण ने अन्याय के खिलाफ सुदर्शन चक्र चलाया था। अगर हम पर भी कोई अत्याचार करता है तो हमें उसका जवाब देना होगा। श्री कृष्ण ने अपने मामा को भी अत्याचार करने पर मारा था। उन्होंने कहां कि दीनदयाल कामधेनु गौशाला विश्व में पहचान बनाएगी। राम कथा के आयोजन से क्षेत्र को एक नई पहचान मिली है।रामकथा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने उपमुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान करते हुए धर्म और संस्कृति के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने महिला बिल को लेकर कांग्रेस ने और समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।
–
इन्होंने किया स्वागत –
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के हेलीकॉप्टर से उतारने के बाद कथा समिति अध्यक्ष नारायण दास अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, हरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, पारस ठाकुर, मनीषा पाराशर, मनीष ओझा, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, विधायक पूरन प्रकाश, महीपाल सिंह, सुरेश तरकर, सतीश अवाना आदि ने स्वागत किया।






