उच्चविद्यालय में शिक्षक चौपाल का हुआ आयोजन

देवेन्द्र गोस्वामी,डीडीयू न्यूज़

फरह। उच्च प्राथमिक विद्यालय शहजाद पुर ,पोरी फरह में शिक्षक चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए विचार,विमर्श किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की।

चौपाल में उपस्थित मुख्य अतिथि एस,आर,जी शिव कुमार ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए शिक्षकों को अपने स्तर पर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने छात्रों के साथ संवाद बढ़ाना होगा और उनकी समस्याओं को समझना होगा।

चौपाल में उपस्थित संकुल प्रभारी राजकुमार ने कहा कि शिक्षकों को अपने काम के प्रति समर्पित होना होगा और छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करनी होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को अपने ज्ञान को अपडेट रखना होगा और नई तकनीकों का उपयोग करना होगा।
चौपाल में उपस्थित हेमराज सिंह,विजय बिंदल,तेजवीर सिंह सोलंकी, संजीव आजाद ,ललित रावत ,सीमा ,मुकेश सिकरवार,लोकेंद्र मिश्रा ,बृजेश शर्मा,हरजीत सिंह सोलंकी,शीतल शर्मा,सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए सुझाव दिए। ओर शिक्षकों ने एक दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की।
इस कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार चावला ने किया ।।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*