मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी

टैक्स बार एसोसिएशन (पंजी.)79वें सत्र की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को होटल ब्रजवासी रॉयल में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विकास कुमार व विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया।
मुख्य जिला जज विकास कुमार ने नवीन कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी बार को नई ऊर्जा देते हुए बार,बेंच के हित में कार्य करेगी। विशिष्ट अतिथि उप्र कर अधिवक्ता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आर पी यादव ने कहा कि नई टीम अधिवक्ता हित में कार्य कर बार को नए आयाम देगी।
समारोह में संयुक्त आयुक्त जीएसटी रमेश कुमार सिंह, बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र कुमार शर्मा आगरा विशिष्ट अतिथि रहे। चुनाव अधिकारी एडवोकेट अम्बरीष खंडेलवाल व एडवोकेट गिरीश कुमार अग्रवाल ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट नीरज कुमार गर्ग ने कहा कि अधिवक्ता हित सर्वोपरि है। सभी के सहयोग से बार,बेंच के साथ मिलकर कार्य करेंगे। मंच संचालन एडवोकेट दिलीप कुमार गुप्ता व एडवोकेट राजीव पाराशर ने किया।
इन्होंने ली शपथ अध्यक्ष, नीरज कुमार गर्ग, महामंत्री, रमाकांत भारद्वाज, कोषाध्यक्ष,बृज मोहन, उपाध्यक्ष, वेद प्रकाश गोस्वामी व गौरव गर्ग, संयुक्त सचिव,महेश वर्मा व विदित वार्ष्णेय, ऑडिटर,माधव खंडेलवाल, पुस्तकालय मंत्री, कपिल सिंघल व सौरभ कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रभारी,शुभम अग्रवाल चुने गए।
इस मौके पर एडवोकेट विपिन कुमार अग्रवाल, लक्ष्य अग्रवाल, रितेश माहेश्वरी, पुनीत बंसल, हरीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।






