फरह।थाना प्रभारी बनी शिवानी,सुनी फरियाद की चैकिंग

एक शिकायत का कराया तत्काल निवारण

DDU NEWS 

फरह। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय कन्या इंटर कालेज की छात्रा शिवानी ठाकुर गुरुवार को एक दिन की थानेदार बनी।पुलिस की कार्य प्रणाली को समझा, थानेदार के पद की प्राथमिकताएं गिनाईं और एक ग्रामीण की शिकायत का तत्काल निवारण भी किया।

मिशन नारी शक्ति के पंचम चरण के अंतर्गत सुबह एक दिन की थानेदार शिवानी ठाकुर थाना कार्यालय पहुंची। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने थानेदार पद के दायित्व और कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने एक दिन की थानेदार को थाने में संचालित कार्यालय की अलग-अलग कार्य प्रणाली के बारे में बताया।

एक दिन की थानेदार बनी शिवानी ठाकुर ने इस दौरान अपनी प्राथमिकताएं बताई और अपराध नियंत्रण के अलावा थानेदार पद के अन्य कार्यों की जानकारी दी। शिवानी ठाकुर ने यातायात व्यवस्था अतिक्रमण पर भी बात की।

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक दिन की थानेदार शिवानी ठाकुर के समक्ष ग्रामीण हाकिम सिंह अपनी शिकायत लेकर प्रस्तुत हुए। ग्रामीण ने बताया कि उनका पीएफ और आधार कार्ड कहीं खो गया है, उसकी जानकारी देने आए हैं। इस पर एक दिन की थानेदार ने कार्रवाई के आदेश दिए तो तत्काल कार्रवाई भी हो गई।

महिला पुलिसकर्मियों ने शिवानी ठाकुर को मिशन शक्ति कार्यालय का भी अवलोकन कराया।

इस दौरान अपराध निरीक्षक यशपाल सिंह, एसआई अंजली सिंह, रीनू, अजय मलिक, देवेंद्र शर्मा, ललता यादव और शिक्षिका यशोधरा वर्मा, ज्योत्सना आर्या प्रधानाचार्य नम्रता बरोलिया भी मौजूद रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*