उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग के माननीय सदस्य श्री रमाकांत उपाध्याय जी ने अस्थाई गौ आश्रम स्थल बंशीवट का औचक निरीक्षण किया

मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी

गौ सेवा आयोग के माननीय सदस्य श्री रमाकांत उपाध्याय जी ने अस्थाई गौ आश्रम स्थल बंशीवट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में संचालित व्यवस्थाओं, रख-रखाव और गौवंशों की देखभाल की स्थिति का गहनता से जायजा लिया।
माननीय सदस्य जी ने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गौवंश को लू एवं गर्मी से बचाव के उपायों की समीक्षा की। उन्होंने शेड की स्थिति, स्वच्छता, पेयजल, हरा चारा, भूसा भंडारण और पोषण की उपलब्धता की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मचारियों से गौवंशों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण और बीमार पशुओं के उपचार की व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की गई।
श्री रमाकांत उपाध्याय जी ने गौशाला प्रबंधन को निर्देशित किया कि गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा और संरक्षण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के अंत में उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए तथा संतोषजनक कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना भी की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*