MATHURA-परिवार कल्याण समिति के जरिए एसएसपी की पत्नी ने सुनीं पुलिस कर्मियों की पत्नियों की समस्या

– सरकार द्वारा दी जा रही सुबिधाओं के बारे में उनको किया गया जागरूकक
भरत लाल गोयल


—————————————
मथुरा। मथुरा स्थित पुलिस लाइन के सभागार में तेजतर्रार माने जाने वाले एसएसपी बबलू कुमार की धर्मपत्नी ज्योत्सना ने बीते दिन परिसर में रह रहे पुलिस कर्मियों की पत्नियों की समस्याओं को सुना और उनको शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया। यही नहीं स्वरोजगार करने आदि के बारे में भी उनको बताया गया।
शनिवार को पुलिस लाइन में रहने वाले तमाम परिवारों की श्रीमती ज्योत्सना ने बैठक ली और उनके सीधे संवाद किया। इस मौके पर उन्होने बताया कि बैठक का उददेश्य पुलिस कर्मियों की महिलाओं में जागरूकता पैदा करना है। विभाग द्वारा उनके परिवारों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में उनको बताया गया है। ताकि वे जागरूक होकर अपने बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा और जिम आदि का सही प्रयोग कर सकें और उनका उचित लाभ उठा सकें। उनहोने बताया कि कार्यक्रम परिवार कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*