सत्य प्रकाश पीडीयू समाचार

मांट। बीते दिन नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर आगरा की ओर से आ रही रोडवेज बस आगे चल रहे लोडर ट्रेलर से जा टकराई। घटना का कारण रोडवेज बस के चालक को झपकी लगना माना जा रहा है। इससे बस चालक राजकुमार निवासी बुलन्दशहर, कंडक्टर मैनपुर निवासी प्रशांत यादव,सवारी बांके बिहारी,कन्हैया, प्रशांत, शिशुपाल,अमित, कपिल, हरीमोहन आदि घायल हो गए।






