पीडीयू समाचार

——————————————
बल्देव । बल्देव के गांव मढौरा से छह दिसम्बर को गायब हुए चार सगे भाई बहन को स्थानीय पुलिस ने नोएडा से सुरक्षित बरामद किया है। वे नोएडा में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि बच्चों की शरावी पिता और भाई द्वारा पिटाई की जाती थी। जिस दिन बच्चे घर से गायब हुए हैं, उस दिन भी उनको पीटा गया था। पुलिस जांच में पता लगा था कि बच्चे ताज एक्सप्रेस वे के जरिए किसी केंटर में नोएडा की ओर गए हैं। बस पुलिस को इसके बाद सुराग मिलता चला गया। पुलिस चारों भाई बहनों को लेकर बल्देव आ गई। उनका मेडीकल परीक्षण भी कराया गया है।






