MATHURA-8 माह से वेतन न मिलने पर 144 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीएसए आफिस पर जडा ताला

– डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन पूर्ण न होने तक वेतन नहीं होगा आहरितःबीएसए
भरत लाल गोयल


——————————————
मथुरा। मई 2018 में नियुक्त जनपद में 144 बंेसिक टीचर्स को वेतन न मिलने के कारण उनका धैर्य बीते दिन जबाव दे गया। उन्होने बीएसए आफिस का ताला जडकर वेतन की मांग उठाई। वहीं बीएसए का कहना है कि इन टीचर्स के डाक्यूमेंटेशन वैरीफिकेशन पूर्ण नहीं हुआ हैं। तब तक इनको वेतन आहरित नहीं होगा।
बीते दिन बीएसएस आफिस पर बिरोध करने पहुंचे अध्यापक अध्यापिकाओं का कहना था कि 2 मई को उनहे नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। अब आठ माह गुजर चुके हैं। यदि डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन समय से नहीं हो सका है तो इसमें किसकी गलती हैं इस गलती का खामियाजा निर्दोष टीचर्स क्यों भुगतें। उनके परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। उनहे बाजार से अब उधार मिलना भी बंद हो गया है। इस बावत कई बार अधिकारियों को लिखित शिकायत भी की जाचुकी है। लेकिन किसी के कान पर आज तक जूं नहीं रेंगी है। अधिकारी अपने वेतन को इतने समय तक नहीं उठाएं , उनको चंदा तारे दिख जाएंगे। गुस्साए टीचर्स ने बीएसएस आफिस के मुख्य गेट पर ताला भी जड दिया। काफी देर तक बीएसएस के समझाने बुझाने के बाद ताला खोला गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*