MUMBAI-छोटा शकील का भाई अनवर अबू-धावी एअरपोर्ट से गिरफतार

– प्रत्यर्पण के लिए भारत पाक में रस्साकस्सी हो रही
-छोटा अंडरवल्र्ड सरगना दाउद इब्राहीम का रहा भरोसेमंद साथी
भरत लाल गोयल


—————————————–
मुंबई बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों में एक और अंडरवल्र्ड डान छोटा शकील के भाई अनवर बाबू शेख को बीती रात अबूधावी एअरपोर्ट से कस्टम एंड अबूधावी पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। उसके पास से पाकिस्तान का पासपोर्ट भी मिला है। अब भारतीय दूतावास और पाकिस्तानी दूतावास उसे अपने अपने देशों में प्रत्यर्पण कराने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा शकील 1993 में मुम्बई में हुए सीरियल बम धमाकों में मुख्य आरोपी है। उसे अंडरवल्र्ड के सबसे बडे डाॅन दाउस इब्राहीम का दाहिना हाथ माना जाता है। हथियारों की तस्करी और फिरौती बसूला इनका काम रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार पुख्ता जानकारी के बाद उसे पकडा जा सका है। पहले से ही उसके खिलाफ रेड काॅर्नर नोटिस जारी था। अब पाकिस्तान का पास मिलने के बाद पाक दूतावास चाहता है िकवह पाकिस्तान में प्रत्यर्पण करे और भारतीय दूतावास उसे भारत में प्रत्यर्पण कराने के लिए सक्रिय हो गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*