MATHURA-राया ने दो शातिर अपराधी किए गिरफतार, 2 बाइक बरामद

भरत लाल गोयल
——————————————


मथुरा। राया पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफतार कर उनके कब्जे से दो बाइक भी बरामद की हैं।
एएसपी आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि राया के चन्द्रवीर और वीरेन्द्र आदतन अपराधी हैं। इन पर आधा दर्जन मुकदमा दर्ज हैं। ये क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। एएसपी के अनुसार इनके कब्जे से दो बाइकें भी स्थानीय पुलिस ने बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार इनके अन्य साथियों को भी जल्द पकडा जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*