FARAH-फरह की रचना के जबडे में 20 साल से फंसी थी तमंचे की गोली,

– केडी डेंटर के डाक्टर्स ने सफल आपरेशन कर अब निकाली गोली
– डेढ साल से परेशान थी सूमपुरा की युवती
भरत लाल गोयल


—————————————
फरह। फरह के गांव सूमपुरा की रचना के बीस साल पहले लगी तमंचे की गोली केडी डेंटल के डाक्टर्स ने सफल आपरेशन कर बीते दिन निकाल दी। डेढ साल से वह दर्द से परेशान थी।
सूमपुरा की 28 वर्षीय रचना कुमारी ने बताया कि वह उसने खौफनाक दृश्य को भूल गई थी। उसे याद नहीं था कि उसे कभी गोली लगी थी। बीते दिन ज बवह डाक्टरों को दिखाने गई तो उन्होने बताया कि जबडे में गोली फंसी हुई है। तब उसे याद आया कि जब वह आठ साल की थी। गांव में बारात चढ रही थी, वह बारात देखने गई थी। तभी किसी ने तमंचे से गोली चला दी। गोली उसके जबडे में जा फंसी। लेकिन तब उसने गौर नहीं किया। अब उसने केडी अस्पताल में डा आरती सिंह को दिखाया। उनहोने सफल आपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया। बात दें कि रचना की महोली गांव में शादी भी हो गई थी। वह शादी से ही अपनी ससुराल में रह रही थी। लेकिन पिछले ढेड साल से दर्द से बेहद परेशान थी। उसे पता नहीं लग पा रहा था कि उसे दर्द क्यों हो रहा है। बाद में जांच के बाद डाक्टरों ने इस रहस्य से पर्दा हटाया।

One Comment

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*