-दिव्यांगजनों को बांटे 23 लाख की धनराशि
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। राया मांट सहित मथुरा शहर मंे सांसद हेमामालिनी ने तीन करोड की परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया। इसमें 23 लाख की धनराशि से दिव्यांग जन सशक्ततीकरण विभाग के तत्वावधान में 150 से ज्यादा दिव्यांगजनांे को नकद राशि और उपकरण बांटे गए।

इस मौके पर सांसद हेमा ने कहा कि उनको बृजवासियों की सेवा करने में खुशी मिलती है। उन्होने कहा कि यदि वह एक कलाकार रहतीं तो उनको सेवा करने का मौका कदापि नहीं मिलता। उनहोने कहा कि महिलासशक्तीकरण वर्तमान में प्रमुख मुददा है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बेटीयों को सक्षम बना रही है। उन्होने ब्लाॅक राया और बल्देव के बलभद्र इंटरकालेज में योजनाओं का उदघाटन किया। मथुरा शहर में दिव्यांगजन सशक्ततीकरण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी ने अपनी निधि के 9 लाख 23 हजार की कीमता से दिव्यांगों को 30 व्हील चेयर, 22 कान की मशीन, 57 बैटरी चालित ट्राईसाईकिल वितरित कीं। 110 ट्राईसाईकिलें भी उनको प्रदान की गईं। इस मौके पर उन्होने बताया कि पिछले साल 51 लाख की राशि से दिव्यांगों का कल्याण किया गया था। इस बार 23 लाख 94 हजार की धनराशि निधि से दिव्यांगों पर व्यय की गई। ताकि वे समाज के समक्ष व्यक्ति बन सकें। इस मौके पर सीडीओ रामनिवास, सशक्तीकरण विभाग के श्यामजोशी, बिधायक ठा कारिंदा सिंह, बिधायक पूरन प्रकाश आदि भी मौजूद रहे।






