FARAH-महुअन में अचानक बढे हाई वोल्टेज बिधुतउपकरण फुंके

– दर्जनों बल्व हुए फयूज, चार्जर, इन्वर्टर और टीवी हुईं धराशाई
– चार दिन से गांव में बिजली की अनियमित रफतार ढहा रही कहर
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–


फरह। महुअन में शिवजी के मन्दिर पर रखे बिधुत टंªासफारमर में दिक्कत आने से हुई अनियमित बिधुत आपूर्ति से ग्रामीणों के बिधुत चालित उपकरण फुक गए हैं। अनेकों के ग्रामीणों के बल्वों के साथ ही टीवी और चार्जर आदि भी जल गए हैं। हाल यह है कि गांव में कहीं बिधुत आ रही है तो कहीं नहीं।
ग््राामीणों का कहना है कि गांव के मन्दिर पर बिधुत ट्रांसफारमर लगा हुआ है। उसमें कुछ दिन पूर्व समस्या आ गई थी। लाइनमेन ने उसे ठीक करने का प्रयास किया । बताया गया कि बिधुत टंªासफारमर की , एक खूंटी, जल गई है। उसे आज तक बदला नहीं गया है। उससे जुडे फेस को लाइनमेन ने दूसरी फेस से जोड दिया है। इससे एकदम से बिधुत वोल्टेज हाई हो गए और दर्जनों ग्रामीणों के उपकरण फुंक गए। यही नहीं इसके कारण कई जगह बिधुत आपूर्ति ठप हो गई। इस अनियमित आपूर्ति से ग्रामीणी परेशान हो गए हैं। गुरूवार को भी गांव के कुछ स्थानों पर लाइट आ रही थी तो कई जगह अंधकार छाया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा गांव में कई दिन से हो रहा है। उनका तमाम नुकसान हो गया है। बिधुत विभाग के अधिकारी उनकी समस्या की तरफ गौर नहीं कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*