– फाइनल राउंड से पूर्व 16 दिसम्बर को मसानी स्थित चित्रकूटधाम में होगा पहला आडीशन
– 23 दिसम्बर को 12 बजे से मसानी स्थित होटल लैंडस इन में होगा दूसरा राउंड
-हरियाणा की प्रसिद्व कत्थक कलाकार भी लेगी भाग
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————

मथुरा। कला, साहित्य,संस्कृति, शिक्षा और जनसेवा को समर्पित संस्था सारथी के तत्वावधान में 30 दिसम्बर को मथुरा स्थित अग्रवाटिका में तीन वर्गों में दोपहर 12 बजे से डांस काम्पिटीशन का आयोजन किया जा रहा है, इसमें राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों के भी भाग लेने की संभावना है।
प्रतियोगिता जूनियर वर्ग (10 वर्ष), सीनियर वर्ग (20 वर्ष) और सुपर सीनियर वर्ग (21 वर्ष से ज्यादा) में आयोजित होगी। फाइनल राउंड से पूर्व दो आडीशन भी होंगे। इनमें एक आडीशन 16 दिसम्बर को मसानी स्थित चित्रकूटधाम में होगा। वहीं दूसरा आडीशन मसानी रोड स्थित बृजवासी लैंडस इन होटल में लिया जाएगा। अंतिम राउंड को अग्रवाटिका में आयोजित कराया जाएगा। संस्था सचिव मफतलाल अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल रांउड का आगाज और समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा। कार्यक्रम में राजस्थान , उप्र के कलाकारों के साथ हरियाणा की कत्थक डांसर रिचाशर्मा भी शिरकत करेंगी। इच्छुक कलाकार आर्यसमाज रोड स्थित गुप्ताबुक एजेंसी, महोली रोड स्थित बजरंग धर्मकांटा के निकट पतंजलि हर्बल स्टोर से फार्म लेकर आवेदन कर सकते हैं।






