– बैठक में अनुपस्थित रहने पर 5 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
भरत लाल गोयल

——————————————
मथुरा। डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख की लागत की परियोजनाओं की गहनसमीक्षा की और बैठक में अनुपस्थित रहने पर पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बैठक में उन्होने कहा कि निर्माण कार्यांे की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयान्तर्गत कार्यों को पूर्ण कराना संबंधित विभाग सुनश्चित करें। उन्होने कार्यदाई संस्थाओं द्वारा जनपद में कराए जा रहे विकास कार्यांे और निर्माण कार्यों से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। निर्धारित समय से पूर्व सडकों की गुणवत्ता खराब मिलने पर निर्माण दाईसंस्था की जमानत राशि को जब्त कर लेने को भी कहा। उन्होने पचास लाख की लागत वाली योजनाओं की गहनसमीक्षा कर उनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। मार्च 2019 तक उन्हे पूर्ण करने को कहा। बैठक में लोकनिर्माण विभाग के सीडी-1, डीएफओ, बीएसए,अधिशाषी अभियंता, आगरा कैनाल और मांट ब्रांच के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में सीडीओ रामनिवास, पीडी आरके त्रिवेदी, डीडीओ प्रदीपकुमार यादव, लोकनिर्माण अधिशाषी अभियंता एसके वर्मा, सीवीओ डा शेर सिंह आदि आदि अधिकारी मौजूद रहे।






