– कागज साथ न रखने वाले वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोडा
भरत लाल गोयल

——————————————
आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने एसएसपी निर्देश पर वाहनों की चेकिंग कर बिना हेल्मेट वाहन चलाने वालों के ताबडतोड चालान काटे। बिना कागज ड्राईविंग करने वालों कीे भी हिदायत दी गई।
थाना प्रभारी महेश गौतम ने एसएसपी के निर्देश पर संजय प्लेस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें उन्होने दुपहिया वाहन चालकों की लगातार चेकिंग की। तमाम लोग बिना हेल्मेट पहनकर वाहन चला रहे थे। उनके चालान काटे गए। ऐसे तमाम वाहन चालक थे, जिनके पास लाइसेंस और रजिस्टेªशन आदि साथ नहीं थे, उनको हिदायत देकर छोडा गया। गाडियों पर नम्बर प्लेट न लगाने वालों को भी हिदायत दी गई और कहा गया कि वे सही से अपने वाहनों पर नम्वर प्लेट लगा लें। साथ ही जिनके पास न कागजात थे, न हेल्मेट पहने थे, ऐसे वाहनों को सीज कर दिया गया। थाना प्रभारी के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर अभियान चलायागया था, इसमें दोपहिया वाहनचालकों की सघन तलाशी ली गई थी।






