– कक्षाएं चलती मिंली, बिल्डिंग का भी किया मुआयना
भरत लाल गोयल,चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

——————————————
फरह। गुरूवार को दोपहर बाद समाज कल्याण अधिकारी ने अपनी टीम के साथ फरह के डिग्रीकालेजों का निरीक्षण किया। उन्होने प्रबंधकों से कोर्सेज की भी जानकारी ली। भवनो का भी मुआयना किया।
बीते दिन कस्बा स्थित सूर्या बीएड कालेज और धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट का समाज कल्याण अधिकारी ने निरीक्षण किया। कालेज सचिव प्रियंक सारस्वत से कालेज में संचालित कोर्सेज की जानकारी भी ली। यह भी देखा कि स्टूडेंटस कालेजों में आ रहे हैं या नहीं। उन्हे कालेजों में कक्षाएं चलती मिलीं। तत्पश्चात उन्होने कालेजों के भवन देखे। उनके साथ एडीओ समाज कल्याण आरके वर्मा भी मौजूद रहे।






