MATHURA-जिन परेशानियों के कारण 3 साल से सार्वजनिक टायलेट्स को टेक ओवर नहीं किया, अब दबाव में उन्ही समस्याओं के साथ लेना पडा कालेज प्रशासन को

-समाजकल्याण विभाग की ओर से दस टायलेटस बनवाए गए थे जीजीआईसी में
– घटिया सामग्री लगाने और फर्श व शीट टूटने के कारण टेकओवर करने से इंकार किया था
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


——————————————
मथुरा। जिन परेशानियों और समस्याओं के कारण तीन साल तक दस टायलेटस का सेट हैंडओवर के लिए तरसता रहा। अधिकारियों के दबाव में वह वह उन्ही समस्याओं के साथ एक झटके में कालेज प्रशासन ने अपना लिया।
दरअसल कस्बा स्थित जीजीआईसी में समाज कल्याण विभाग द्वारा 2015 में दस टायलेटस बनवाई गईं थीं। ठेकेदार द्वारा निर्माणकार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था। यही नहीं बनते ही उसकी शीट टूट गईं और फर्श भी उखड गया। रेम्प में दरार आ गईं। ऐसी और कई कमियां रहीं। इसको लेकर कालेज प्रशासन ने आपत्ति लगाते हुए टेकओवर करने से मना करता रहा। कालेज के सख्त रूख से ठेकेदार को भी अपना पेमेंट फंसता नजर आया। उसने अब एप्रेाच का सहारा लिया और अधिकारियों तक सेटिंग बनाकर कालेज प्रशासन पर दबाव बना दिया। अंतत कालेज को बैक फुट पर लौटना पडा और उन्ही हालातों में टायलेटस को टेकओवर करना पडा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*