– पुलिस ने हत्यारोपित पिता को लिया हिरासत में
– मासूम के नाना ने दी नौहझील थाने में तहरीर
भरत लाल गोयल
——————————————

मथुरा। थाना नौहझील के मिटठौली गांव में एक नशेडी युवक द्वारा अपने मासूम को जमीन पर पटक कर मार डालने का सनसनीखेज प्रकरण सामने आया है। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफतार कर लिया है।
गांव का राजू बीते दिन अपनी पत्नी मुन्नीदेवी को बिचपुरी टप्पल अलीगढ स्थित उसके मायके स ेले कर आया, लेकिन रास्ते में ही दोनों पतिपत्नी में विवाद हो गया और पत्नी पुन मायके लौट गई, लेकिन पांच बर्षीय पुत्री अंजलि और दस माह के मासूम ओमवीर को पिता राजू अपने साथ ले आया। शाम को मासूम अपनी मां की गोद की याद कर रोने लगा, नशे मंे धुत्त बाप ने आवदेखा न ताव मासूम को कमरे के फर्श पर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मासूम के नाना ने राजू के खिलाफ हत्या की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफतार कर कार्यवाही शुरू कर दी है।






