MATHURA-मल्टीप्लेक्स पार्किंग ने छीन ली मथुरा में मंगलबाजार की खुशियां

– अफसरों ने नहीं लगने दिया मंगलबाजार, व्यापारियों ने डीएम कार्यालय में की शिकायत
भरतलाल गोयल


मथुरा। मुददतों से शहर के जुबली पार्क में मंगलबाजार हर मंगल को चहचहा आ रहा था। बाहर के दुकानदार भी इस दिन से अपनी रोजीरोटी की जुगाड बनाकर ले जाते थे। लेकिन इस बार अफसरों ने उस स्थान पर मंगलबाजार को बैन कर दिया। इसके पीछे तर्क दिया गया कि जुबली पार्क अब मल्टीप्लैक्स पार्किंग क्षेत्र बन जाने के कारण ऐसा किया गया है। अब इस क्षेत्र में दुकानें प्रतिंबंधित होंगी। अफसरों की इस कार्यवाही पर दुकानदारों ने बिरोध प्रकट किया और डीएम कार्यालय बिरोध प्रकट करने पहुंचे। जिलाधिकारी कार्यालय पर सिटी मजिस्टेªट और सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी ने उन्हे समझाबुझाकर वापस किया। साथ ही उनको यह आश्वस्त किया कि आपस में बात कर उनके लिए शहर में कोई जगह निर्धारित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*