MATHURA-महिलाएं रूढिवादी परम्पराओं को त्याग कर अहम भूमिका निभाएंः विदेशमंत्री

-समाज में स्त्रियों की प्राचीनकाल से रही भूमिकाः राज्यपाल
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


—————————————–
मथुरा। वृन्दावन स्थित अक्षयपात्र में नारी शक्ति कुम्भ में गोवा की राज्यपाल, प्रदेश के राज्यपाल, विदेशमंत्री समेत कई मंत्रियों ने भाग लिया।
कार्यक्र्रम में बोलते हुए गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में नारी शक्ति सजग हो गई है। वह हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि महिलाओं की भूमिका प्राचीनकाल से ही रही है। उनहोने आहवान किया कि महिलाएं उर्जावान होकर समाज को आगे बढाने में कार्य करें। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि हमारी सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के साथ ही तमाम योजनाएं महिलाओं के लिए चला रही है। उनहोने कहा कि महिलाएं दकियानूसी विचारों को छोडकर आगे आएं और समाज और देश में नई क्रांति का अलख जगाएं । उन्होने कहा कि परिवर्तन का दौर चल रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पर्यटनमंत्री रीता बहुगुणा जोशी व ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने जानकारी देते कहा कि योजना के तहत प्रयागराज में कुम्भ लगने पूर्व इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इनमें वृन्दावन में नारी शक्ति कुम्भ का आयोजन हुआ है। इसके बाद समरसता कुम्भ अयोध्या में आयोजित होगा। तत्पश्चात युवा कुम्भ का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। समावेशी और नेत्र कुम्भ के आयोजन की भी सरकार की मंशा है। कार्यक्रम से पूर्व आयोजकों ने गोवा की राज्यपाल मृदुला, उप्र के राज्यपाल रामनाईक, विदेशमंत्री सुषुमा स्वराज, पर्यटनमंत्री रीता बहुगुणा, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कियागया। इस मौके पर विभिन्न प्रांतों से हजारों महिलाओं ने कुम्भ में प्रतिभाग किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*