– हाईवे को ही पिछले पांच सालों से बनाते आ रहे कचरा घर,
-एडीएम को भी समस्या से अवगत कराया, पर हमारी मजबूरीः चेयरमेन
——————————————
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————

फरह। स्वच्छता मिशन मतलब घर का कचरा हाईवे पर। सम्भवत यही परिभाषा यहां नजर आ रही है। फरह पर हाईवे को पिछले पांच सालों में कचराघर बना दिया गया है। नगरपंचायत का इस संबंध में कहना है कि कचरा प्रबंधन की अभी तक तमाम शिकायतों के बाद भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है।
स्वच्छता मिशन के नाम पर केन्द्र सरकार मोटा बजट व्यय कर रही है। लेकिन यहां के हालात मुददतों से पहेलीनुमा बन गए हैं, जो सुलझने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूं तो स्वच्छता मिशन में फरह को सब कुछ मिला है नगर को साफ रखने के लिए। किन्तु यह कैसी सफाई, कस्बे की सडकें साफ हो रही हैं तो देश का लाइफ लाइन माना जाने वाला हाईवे का साफ स्वरूप गंदा होता जा रहा है। हाईवे के दोनों और बुरी दुर्गन्ध उठ रही है। फरह की जितनी आबादी है, उससे ज्यादा लोग रोज यहां से होकर गुजर जाते हैं बदबू भरी सांस लेकर। चेयरमेन केके पचैरी का कहना है कि डीएम और एडीएम को कई बार समस्या से अवगत कराया गया है। पींगरी में कचरा निस्तारण के लिए पूर्व में स्थल निर्धारित किया गया था, लेकिन वहां के प्रधान ने आपत्ति दर्ज करा दी। इससे वह काम अटक गया। अब जहां भी जगह दिखती है। वहीं कचरा फेंकना पडता है।






