FARAH-सेना में रेस पूरी करने वालों को 1100 , मेरिट में आने वालों को मिलेंगे 5100

-झंडीपुर के युवाओं को शहीद बबलू सिंह की स्मृति में मिलेगा पुरस्कार
भरत लाल गोयल


——————————————
फरह। झंडीपुर के होनहारों को शहीद बबलू सिंह पुरस्कार प्रोत्साहित करेगा कॅरियर की राह पर अग्रसर करने में। अब गांव के ऐसे युवाओं को जो सेना भर्ती की रेस में पास हो गए हैं, उनको 1100 रूपए ईनाम दिया जाएगा और अंतिम रूप से सेना में चयनित होंगे, उनको 5100 रूपए पुरस्कार में प्रदान किए जाएंगे। बीते दिनों मथुरा में हुई रैली की सेना भर्ती में गांव के युवक कन्हैया ने रेस में बाजी मार। युवक को शहीद के परिजनों ने 1100 रूपए का पुरस्कार प्रदान किया। शहीद के चचेरे भाई प्रवीन और हरेन्द्र ने घोषणा की है कि आगामी समय में गांव के जो भी युवक सेना भर्ती में अंतिम मेरिट में स्थान बनाएंगे, उनको 5100 रूपए पुरस्कार बतौर प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*