MATHURA-भाजपा ने किसानों,मजदूरों और बेरोजगारों के साथ किया छलावाः चै अनूप

– महुअन स्थित एमबीएल डिग्री कालेज में हुई रालोद की बैठक
– वर्तमान भाजपा सरकारों को लिया आडे हाथ
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


——————————————
मथुरा। महुअन स्थित एमबीलए डिग्री कालेज में रालोद पदाधिकारियों की बैठक हुई, इसमें केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों को निशाना बनाया गया और रालोद की मजबूती पर बल दिया गया।
बैठक में पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों, किसानों और बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। श्री चैधरी ने कहा कि इस राज में हर वर्ग की पीडा बढी हैं। उनहोने कहा कि क्या इस राज में भ्रष्टाचार का उन्मूलन हो गया है। वह आगे बोले नहीं, अब पहले से ज्यादा भ्रष्टाचार ने जन्म लिया है। श्री चैधरी ने कहा कि ऐसी सत्ता को उखाड फेंक देना चाहिए, जिसकी कथनी और करनी में अंतर हो।

रालोद के जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने कहा कि किसानों और मजदूरों की पार्टी रालोद को वोट देकर मजबूत बनाना है। उन्होने पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की। मौजूद लोगों से सुझाव भी मांगे। उन्होने कहा कि इस बार राजस्थान में रालोद के प्रत्याशी बाजी मारेंगे। जनता ने उनको पूरा समर्थन दिया है। उन्होने सपाबसपा को एक ही थैली का चटटा बटटा बताया । ब्लाॅक प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी ने कहा कि जनता के राज में जनता के हित पूर्ण होने चाहिए। वर्ग विशेष का ख्याल रखने वाले दलों को जनता नकार दे। उन्होने कहा कि लोकतंत्र का मतलब गरीब और मजदूरों की सरकार से है। हर वर्ग की उन्नति से है। लेकिन वर्तमान में प्रतिभाएं दर दर की ठोकरें खा रही हैं। पारदर्शिता का केवल ढिढोरा पीटा जा रहा है। काम इसके उलट किए जा रहे हैं। रालोद के युवा नेता यदुवीर सिंह ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में गरीबों के मसीहा चै चरण सिंह के चिन्हों पर चलने वाले लोकदल को ग्रामीण मजबूत करें तो वे खुद भी मजबूत नजर आएंगे। कार्यक्रम से पूर्व जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां और पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह, ब्लाॅक प्रमुख नरेन्द्र और युवा नेता यदुवीर का ग्रामीणों ने माल्पार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लाॅक की ग्रामपंचायतों के दर्जनों प्रधान और सैकडों ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*