MATHURA-जलभराव और गंदगी से आजिज आकर सैकडांे महिलाओं ने गोकुल बैराज रोड पर लगाया जाम,महावन तहसीलदार ने किया आश्वस्त

भरत लाल गोयल


—————————————
मथुरा। गोकुल बैराज रोड किनारे बनी कालाॅनी दाउजी बिहार के वाशिंदे लम्बे समय से गंदगी और जलभराव की समस्या से त्रस्त हैं। बीते दिन उनका धैर्य जबाव दे गया। महिलाएं अपने हाथों में झाडू और डण्डे लेकर रोड पर आ गईं। उनके साथ तमाम पुरूष भी आ गए । गोकुल बैराज रोड पर अपनी मांगों को लेकर जाम लगा दिया।
महिलाओं की मांग थी कि उनका जीना नरक बन गया हैं। गंदगी और जलभराव के कारण उनके बच्चे बीमार हो रहे हैं। महिलाओं ने समस्या का समाधान न होने तक जाम न खोलने की चेतावनी दी। तीन घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर धर्मेन्द्र दाहिया मौके पर पहुंच गए। लेकिन महिलाओं ने उनकी अनसुनी कर दी। इसके बाद तहसीलदार महावन और नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होने कालौनी वाशिंदों को आश्वस्त किया कि समस्या का शीघ्र समाधान होगा। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम बाकायदा जलभराव का निरीक्षण करेगी और एस्टीमेट बनेगा और इसका जल्द समाधान हो जाएगा। उनके आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोला।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*