MAHARASHTRA-ड्रीम गर्ल के बाद धकधक गर्ल की भी राजनीति में आने की तैयारी

महाराष्ट्र के पुणे से लड सकती हैं लोकसभा चुनाव
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


—————————————–
फिल्मों में धमाका मचाने के बाद अब फिल्मी अभिनेत्रियां राजनीति में भी अपना किरदार बखूबी निभा रही हैं। ड्रीम गर्ल के मथुरा से पिछले लोकसभा चुनाव में जीतने के बाद इस बार धकधक गर्ल के भी राजनीति में आने की संभावना जताई जा रही है। वे संभवत महाराष्ट्र के पुणे से चुनाव में खडी हो सकती हैं।
बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुम्बई स्थित उनके आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर गुफतगू की। तभी से उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बालीबुड सूत्रों के अनुसार माधुरी दीक्षित लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा का दामन थाम सकती हैं। भाजपा उनको महाराष्ट के पुणे क्षेत्र से चुनाव में खडी कर सकती हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित ने बालीबुड में अपनी फिल्मों को लेकर दो दशकों तक तहलका मचाया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*