FARAH-पटटे कहीं के मिले थे और जमीन कहीं की कब्जा रखी थी

-फरह में नगरपंचायत ने हटवाया गौशाला के रास्ते में बना अवैध अतिक्रमण
– हम पूर्व चेयरमेन के पाप धो रहेः केके पचैरी
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————–
फरह । कस्बे में देरशाम नगरपंचायत ने मखदूम रोड पर बने कान्हा गोशाला के रास्ते पर लम्बे समय से बने अतिक्रमण को महाबली के द्वारा हटवा दिया।


लम्बे समय से रास्ते पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया था। वहां रास्ता बंद कर लकडी, कंडे आदि भी रख दिए थे। जबकि नगरपंचायत ने वहां कान्हा गौशाला का निर्माण भी कराया है। अतिक्रमण के कारण वहां का रास्ता बंद हो गया था। कई बाद नगरपंचायत ने अतिक्रमण कारियों को चेतावनी भी दी गई थी। वरन उन्होने फर्जी तरीके से पटटा भी तैयार करा लिया। उक्त भूमि के रिकार्ड देखा गया तो कहीं उसका पटटे के रूप में दाखिल होना उक्तभूमि पर नहीं पाया गया। ईओ रोहित कुमार ने एसडीएम सदर को लिखितरूप से समस्या से अवगत कराया। एसडीएम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व मंे टीम गठित कर मौके पर अतिक्रमण हटाने के लिए भेज दी। देर शाम तक टीम ने अबैध अतिक्रमण को ढहा दिया। ईओ के अनुसार पंचायत अभिलेखों में अतिक्रमण की भूमि कहीं भी पटटे पर दर्ज नहीं थी। अतिक्रमणकारियों ने फर्जी पटटेनामा तैयार कर लिया और उस आधार पर कब्जा जमा लिया। इस बावत प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई थी। चेयरमेन केके पचैरी ने कहा है कि पटटाधारकों को इस जगह का कोई पटटा नहीं मिला था। गौशाला के रास्ते वाली भूमि पर गलत तरीके से कब्जा पूर्व चेयरमेन के समय से जमाए हुए थे। हम पूर्व चेयरमेन के द्वारा किए उल्टे सीधे कार्यों को झेल रहे हैं।
——————————————


दो पटटाधारकों के पटटे कहीं थे, कब्जा यहां जमा रखा था
चेयरमेन के अनुसार अतिक्रमित भूमि पर दो दावेदार लगातार दावा कर रहे थे। वे बार बार पटटा होने का जिक्र कर रहे थे। उनके पटटे दूसरी जगहों के थे। जबकि वे कब्जा इस जमीन पर जमाए हुए थे।
——————————————
2 करोड की लागत से बना है कान्हा पशु शेल्टर
कस्बे में आवारा गायों और साडों की सुरक्षा के लिए शासन ने दो करोड की लागत से भव्यकान्हा पशु शेल्टर का निर्माण कराया है। इसमें रात के समय आवारा घूमने वाले जानवर आश्रय पा सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*