भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। मथुरा से कल यानी रविवार को सुवह छह बजे रामभक्त 304 बसों से रवाना हो जाएंगे। इनकी मांग राम मन्दिर को लेकर है। मथुरा के वाहन व्यवस्था प्रमुख बनाए गए डा संजय के अनुसार प्रात छह बजे बसें गंतव्य की ओर रवाना हो जाएंगी। उनहोने बताया कि प्रत्येक बस्ती से एक बस की व्यवस्था की गई है।

बसों में जाने वाले रामभक्तों की सूची भी तैयार की गई है। बसों पर बैंगनी और केसरिया ध्वजा लगी होगी। प्रत्येक रामभक्त को एक एक पर्ची भी प्रदान की जाएगी, जिस पर बस नम्बर और चालक का नाम और मोबाइल नम्बर होगा, ताकि वहां भीड में लौटने में असुविधा न हो। प्रत्येक बस के लिए एक बस प्रमुख भी बनाया गया है। मथुरा जिले के लिए बस का क्रमांक 7101 से 7700 तक निश्चित किया गया है जिसमें मथुरा नगर को 7101 से 7300 तक तथा वृन्दावन कसे 7301 से 7500 व कोसी 7501 से 7700 तक क्रमांक आवंटित किए गए हैं। उनके अनुसार बसें यमुना एक्सप्रेस से होकर गुजरेंगी। बाजना नौहझील कट पर संगठन की एक चेस्ट भी बनाई गई है, जहां धर्मसभा में जाने वाली सभी बसों की एंट्री भी की जाएगी।






