MATHURA-शिव व हनुमान मन्दिर के चबूतरे पर नाली का गंदा पानी

पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। सांसद के आदर्श गांव रावल के मजरा नगला पोला के हालत चिंतनीय हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रास्ते कीचड से लथपथ हैं।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव के प्राचीन शिव व हनुमान मन्दिर के रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। मन्दिर के चबूतरे पर नाली का गंदा पानी आ रहा है। तहसील दिवस में भी इस बावत कई बार शिकायत की गई है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*