– आगरा स्थित आवास विकास में होगी महांपचायत
भरत लाल गोयल
——————————————

आगरा। अखिलभारतीय वैश्य एकता परिषद की बीते दिन मृदुला अग्रवाल के नेतृत्व में आवास विकास सेक्टर-10 में बैठक आयोजित की गई, इसमें 16 को होने वाली महापंचायत में अग्रवाल महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने को कहा गया। उन्होने कहा कि अग्रवाल महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजनीति में भाग लेना चाहिए। मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि नीलम अग्रवाल के नेतृत्व में आगामी 13 दिसम्बर को एक बडी बैठक होगी, इसमें पुन महिलाओं को राजनीति में शिरकत करने को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर सभी महिलाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील भी की गई, इस मौके पर डा अलका बिंदल, कुसम गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, संजीव गोयल, बबीता गर्ग, अंकित गोयल, सिंपल अग्रवाल, सोनाली गर्ग, तन्मय अग्रवाल, नागेश मित्तल आदि मौजूद रहे।






