भरत लाल गोयल
—————————————–

फरह । कस्बे में कान्हा गोशाला के लिए जा रहे रास्ते पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया था। ईओ रोहित कुमार के अनुसार पंचायत अभिलेखों में अतिक्रमण की भूमि कहीं भी पटटे पर दर्ज नहीं थी। अतिक्रमणकारियों ने फर्जी पटटानाम तैयार कर लिया और उस आधार पर कब्जा जमा लिया। इस बावत प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई। बीते दिन देरशाम को लेखपाल , नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। फरह पुलिस की सुरक्षा में नायब तहसीलदार और ईओ ने अबैध अतिक्रमण को ढहा दिया।






