MATHURA-पुलिस को अभी तक न एटीएम मिला न चोर

-छाता में अज्ञात चोर एटीएम को ही उठा ले गए थे
पीडीयू समाचार
——————————————
मथुरा। बीते दिवस छाता में अज्ञात चोर आॅरियन्ट बैंक आफ कामर्स के एटीम को ही उठा ले गए। पहले उन्होने उससे पैसे निकालने की कोशिश की थी, लेकिन असफल रहने पर उन्होने ऐसा कदम उठाया। पुलिस बदमाशों की पहचान को आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फिंगरप्रिंट से भी जाच कराई जाएगी।


अकबर के निकट एनएच-2 पर कलसुवह की घटना से ग्रामीण सहम गए। कुछ लोग जब वहां होकर जंगल जा रहे थे, अचानक उनका ध्यान एटीएम की तरफ गया। देखा तो एटीएम गायब था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच कर मामले में अज्ञात बदमाशों को खोजना शुरू कर दिया हैं। बीते दिन पुलिस ने आसपास संस्थाओं में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले । पुलिस का कहना है कि फिंगर प्रिंट से भी जांच कराई जाएगी। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। लेकिन पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द बदमाश पुलिस के चंगुल में होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*