मथुरा। राया में देर रात चाय की दुकान बंद कर घर लौट रहे तिरवाया निवासी प्रेमपाल को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गइ।

घायल को जिलाअस्पताल में दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस ने हमलावरों को खोजना शुरू कर दिया है। पुलिस के अनुसार मामला प्रथमदृष्टया रंजिशन नजर आ रहा है।






