भरत लाल गोयल,पीडीयू समचार
——————————————
मथुरा। बल्देव के गांव मढौरा में खेत पर शौच को गए चार सगे भाई बहन लापता होने से गांव में सनसनी फेल गई। पिता ने अपहरण की आशंका जताई हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के ही कुछ लोगांे को हिरासत में भी लिया है।

परिजनों के अनुसार बीते दिवस गांव के राजवीरसिंह की बेटी विमलेश 17वर्ष, ललतेश 15वर्ष, हेमा 3वर्ष ,बेटा पवन 10 बर्ष दोपहर में खेत पर गए थे,उसके बाद वे वापस नहीं लौटे। पिता ने बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका पुलिस को जताई है। सूचना पर स्ािानीय पुलिस और एसपी देहात आदित्यशुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। चार बच्चों के अचानक इस तरह लापता होने से पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया। बच्चों के पिता राजवीर ने बताया कि साहब वह गरीब आदमी है। उसके पास इतने पैसे भी नहीं है कि पैसों के लिए उसके बच्चों का कोई अपहरण करे। उसने गांव के ही ईश्वर मल्हा और उसके तीन भाईयों सहित सोनू पुत्र करूआ के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये लोग उससे काफी समय से रंजिश मानते आ रहे हैं। रंजिशन उनके बच्चों के साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ ग्रामीणों को गिरफतार किया है। पूछताछ जारी है।






