MATHURA-महुअन पर फुट ओवरब्रिज बनने का काम हुआ शुरू

– पीडीयू समाचार ने अभी उठाया था यह मुददा, दूसरे दिन से ही ठेकेदार ने किया काम प्रारम्भ
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


——————————————
मथुरा। लमबे समय के बाद पुन महुअन पर फुट ब्रिज बनना प्रारम्भ हो गया है। पिछले छह माह से काम ठप पडा था। इसको लेकर पीडीयू समाचार चैनल ने मुददा उठाया था।
गांव के हाईवे -2 का चैराहा काफी समय से रक्तरंजित हो गया था। गांव के ही परिवार अपने प्रियजनों को खो चुके थे। ग्रामीणों ने चैराहा पर अंडरपास निर्माण की समय समय पर मांग उठाई। जिलाप्रशासन के आला अधिकारियों से भी कई बार वे मिले और समस्या से अवगत कराया। अंतत गांव पर अंडरपास तो स्वीकृत नहीं हुआ, लेकिन फुट ब्रिज बनाने की अनुमति सरकार ने एनएचएआई और रिलाइंस को दे दी। लेकिन छह माह से यह काम भी ठप पडा था। ठेकेदार बुनियाद लगाकर रफूचक्कर हो गया। पीडीयू समाचार चैनल ने इस मुददे को उठाया। ब्लाॅक प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी और पूर्व प्रधान प्रताप चैधरी ने रिलाइंस के अधिकारियों से इस बावत शिकायत भी पूर्व में की थी। अब पुन फुटब्रिज पर काम शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*