MATHURA/BHARATPUR-मथुरा के रालोद नेताओं ने राजस्थान के बिधानसभा चुनाव में अंतिम दिन झोंकी ताकत

– रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुं नरेन्द्र सिंह ने मालपुरा डिग्गी में किया सघन सम्पर्क
– मथुरा जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने की भरतपुर में घर घर गुहार
– पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष ने भी राजस्थान के मतदाताओं को रिझाया
भरत लाल गोयल, देवेन्द्र गोस्वामी पीडीयू समाचार


—————————————–
मथुरा/भरतपुर। भरतपुर बिधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड रहे रालोद प्रत्याशी सुभाषचंद गर्ग के पक्ष में मथुरा रालोद के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी। राजस्थान में वोटिंग शुरू हो गई है।
यूं तो राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस का सीधा मुकाबला है,किन्तु कांग्रेस के समर्थन से रालोद ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। रालेाद हाईकमान ने मथुरा के पार्टी नेताओं को भी प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि बुधवार को 24 घंटे पूर्व प्रचार बंद हो गया। लेकिन शांतिपूर्ण जनसम्पर्क चला। इसमें रालोद के नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी। पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष कुं नरेन्द्र सिंह ने मालपुरा डिग्गी में प्रचार किया तो जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने भरतपुर के घर घर लोगों से अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष चै अनूप सिंह ने भी अपनी वाकपटुता से लोगों को रिझाया और मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशी जिताने को कहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*