BULAND SHAHAR-इंस्पेक्टर हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफतार,4 हिरासत में,एक ही बोर की गोली से हुई थी दोनों की हत्या

नोएडा, मथुरा और एटा पुलिस ने की एक एक दिन के वेतन देने की घोषणा


बुलन्दशहर। गौमांस को लेकर भडकी हिसा में इंस्पेक्टर स्याना सुबेाध कुमार सिंह तथा एक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने कार्यवाही करना शुरू कर दिया है। मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफतार किया है और चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के मामले में स्याना कोतवाली में उपनिरीक्षक सुभाष सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, इसमें बजरंगदल के जिलासंयोजक योगेश राज, भाजपा युवा स्याना के नगराध्यक्ष शिखर अग्रवाल, विहिप कार्यकर्ता उपेन्द्र राघव को नामजद किया गया है।पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश राज के साथ दो अन्य को भी गिरफतार कर लिया है। इनके अलावा पांच अन्य को हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में 88 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें 25 लोग नामजद हैं।
दूसरी ओर सरकार ने मृतक इंस्पेक्टर के परिजनों को 50 लाख अतिरिक्त सहायता राशि देने की घोषणा की है, साथ ही असाधारण पेंशन भी परिवार को प्रदान की जाएगी। परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी प्रदत्त होगी। नोएडा, मथुरा और एटा पुलिस ने भी इंस्पेक्टर के परिजनों को एक दिन का वेतन देने की घोषणा की है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*