AGRA-अन्तर्राष्ट्रीय भालू सम्मेलन में वन्यजीवजन्तुओं की सुरक्षा पर किया गया विचार

– 11 देशों के 80 प्रतिनिधियों ने की सम्मेलन में शिरकत
– त्रिदिवसीय सम्मेलन का उदघाटन संयुक्तराज्य अमेरिका के चिडियाघर के हेड ने किया
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


——————————————
आगरा। इंटरनेशशल बीयर काॅन्फ्रेस यानी अन्तर्राष्ट्रीय भालू सम्मेलन का आगाज आगरा में वाइल्ड लाइफ एसओएस द्वारा किया गया, इसमें चिडियाघरों, बचाव केन्द्रों और राष्ट्रीय पार्को में पोषित भालुओं और अन्य जीवों के जीवन के बारे में चिंता व्यक्त की गई।
सम्मेलन में संयुक्तराज्य अमेरिका, कनाडा, आस्टेªलिया, यूके, जर्मनी, डेनमार्क, वियतनाम देशों के 80 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, इनमें कुशल चिकित्सक, वन्यजीव बिशेषज्ञ और रक्षक शामिल थे। त्रिदिवसीय सम्मेलन का उदघाटन संयुक्तराज्य अमेरिका के ओमहा चिडियाघर के प्रमुख जैसन ने किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि वर्तमान में बढता प्रदूषण और सिमेटते जंगल वन्यजीवों के लिए खतरा साबित हो रहे हैं। इससे हमारा पारिस्थितिकी तंत्र गडबडा रहा है। उनहोने कहा कि वन्य जीवों को प्राकृतिक आवास नहीं मिल पा रहा है। सम्मेलन में भालुओं की सुरक्षा को ज्यादा फोकस किया गया। वाइल्ड लाइफ के सहसंस्थापक कार्तिकनारायण और गीता शेषमानी ने बताया कि सम्मेलन में वन्यजीवों की सुरक्षा पर चिंतन किया गया। इसमें संयुक्तराज्य अमेरिका और कनाडा के सहयोग से भालुओं की सुरक्षा के प्रबंधों पर भी चर्चा की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*