MATHURA-हृदय योजना के नोडल अधिकारी राशि के सदुपयोग न होने पर दिखे चिंतित, लताड

– यदि दो माह में मथुरा-वृन्दावन में पूरे कार्य नहीं हुए तो शेष राशि होगी लैप्सः अमृत अभिजात
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


————————————–
मथुरा। हृदय योजना के नोडल अधिकारी अमृत अभिजात मथुरा पहुंचे । उन्होने योजना की समीक्षा की । योजना की कछुआ गति पर वे चिंतित दिखे। ठीक से कार्य न मिलने पर उन्होने अधीनस्थों को लताड लगाई।
हृदय योजना के तहत मथुरा के लिए 70 करोड की राशि स्वीकृत हुई थी। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 20 करोड रूपए अवमुक्त भी हो गए थे। उक्त राशि से मथुरा के बिश्राम घाट , छत्ताबाजार, जन्मभूमि, वृन्दावन के परिक्रमा मार्ग में कार्य होने थे, लेकिन समय से कार्य गति नहीं पकड पाए। नोडल अधिकारी ने कार्यों की समीक्षा की तो कार्य विलम्बित मिले। उनहोने अधीनस्थों को दो तीन माह में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी श्री अभिजात ने बताया कि बिश्राम घाट पर कुछ अतिक्रमण की समस्या थी। उसको सुलझा लिया गया है। यदि दो माह में कार्य पूर्ण नहीं हुए तो शेष राशि लैप्स हो जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*